जिलाधिकारी ने मतदाता जागरुकता वैन को दिखाई हरी झंडी

मतदाता सूची में शामिल वोटर अवश्य करें मतदान-डीएम

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस विभाग ने जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्येक गैस सिलेंडर और इसकी बुकिंग पर्ची पर लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करने हेतु, विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे गए हैं। इसमें ”2024 क त्यौहार बा,बागी बलिया तैयार बा। पहले करेगा मतदान बलिया,फिर करेगा जलपान बलिया।और बलिया बागी तबै कहाई, घर-घर से जब वोट दियाई”, जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में हमारे बलिया का मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक रहे इसके लिए पूरी टीम तैयार है, उसी के दृष्टिगत यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। कहा कि जनपद के सप्लाई वाले गैस सिलेंडर पर एक स्लिप लगी रहेगी और बुकिंग पर्ची पर विभिन्न प्रकार के स्लोगन के माध्यम से लोगों को वोट डालने की अपील होगी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हमारा यह प्रयास रहेगा कि हमारा वोट प्रतिशत राष्ट्रीय एवं राज्य के औसत मतदान प्रतिशत से ऊपर रहे। कहा कि लोगों को कनेक्ट करने के लिए हमारी टीम के द्वारा स्थानीय एवं हिन्दी भाषा एमें विभिन्न प्रकार के स्लोगन तैयार किए गए हैं जिसके माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी वोट के लिए उम्र पूरी कर चुके मतदाताओं के नाम जोड़ने व मृतक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने जनपद के सभी मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालने की अपील की।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

9 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

10 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

11 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

11 hours ago