रात्रि में किया जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सलेमपुर का औचक निरीक्षण

सभी अधिकारी तैनाती स्थल पर करें रात्रि विश्राम, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार की रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर का औचक निरीक्षण कर आकस्मिक सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय एमओआईसी अनुपस्थित मिले, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी रात्रि लगभग 8:15 बजे सलेमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मौके पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश कुमार ने बताया की शाम को इमरजेंसी में हार्ट अटैक के शिकार एक मरीज को स्टेबल किया जा रहा है तथा एक महिला प्रसव हेतु आई है। जिलाधिकारी ने मरीजों के परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
मौके पर एमओआईसी डॉ अतुल कुमार अनुपस्थित मिले। डीएम ने उनकी अनुपस्थिति के विषय में जानकारी मांगी तो पता चला कि वे बिना स्टेशन लीव एवं अवकाश स्वीकृत कराये गोरखपुर गए हुए हैं। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और उन्हें तत्काल सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के बाद एमओआईसी रात 12 बजे लगभग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
डीएम ने प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स के साथ एक महिला चिकित्सक को मौजूद रहने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिससे किसी आकस्मिक परिस्थिति में भी सुरक्षित प्रसव कराया जा सके। डीएम ने ओपीडी रजिस्टर व उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण में जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करें। इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

झोपड़ी पर बुलडोज़र लेकिन मॉल पर खामोशी क्यों?- डॉ सत्यवान सौरभ

हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…

60 minutes ago

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, विद्यालय में दिखा उत्साह का माहौल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी…

1 hour ago

लक्ष्य प्राप्ति हेतु पूरी ऊर्जा के साथ परिश्रम ज़रूरी -डॉक्टर अजय

कम्प्यूटर शिक्षा मे सफलता प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित बरहज/देवरिया(राष्ट्र की…

1 hour ago

मधुमक्खी पालन की तकनीक व व्यावसायिक पहलुओं से रूबरू हुए विद्यार्थी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंतर्गत संचालित कृषि संकाय के तृतीय…

2 hours ago

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक, गेट तोड़कर घुसी कार; चालक फरार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने…

2 hours ago

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

4 hours ago