शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध करने के निर्देश
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने थाना सहतवार में जनशिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित शिकायतों पर उप जिलाधिकारी को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर शिकायत निस्तारित कराने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने थाना स्तर पर लंबित आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध सुनिश्चित कराया जाय।
थाना समाधान दिवस में कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित हैं।
बिरसा मुंडा की जयंती पर बीबीएयू में आयोजित हुआ जनजातीय गौरव दिवस, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण…
जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की, निर्धारित समय पर होगा शासकीय कार्य…
सीसोटार गांव से पुलिस ने लिया हिरासत में, वर्ष 2021 के पुराने मुकदमे से जुड़…
सिकंदरपुर के रुद्रवार गांव का निवासी है आरोपी, गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमों में था…
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…