जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

साफ सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

कांवड़ रूट पर पड़ने वाले गढ्ढों को 10 जुलाई तक हर हाल में भर दिए जाए- डीएम

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा शनिवार को कांवड़ यात्रा रूट का स्थलीय निरीक्षण किय। निरीक्षण नगर क्षेत्र से प्रारंभ होकर, बरेली मोड़, पीपरोला, काट, जलालाबाद, जरियनपुर तिराहा, मिर्जापुर कलान से पटना देवकली मंदिर तक किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने रूट पर पड़ने वाले गढ्ढों को 10 जुलाई तक भरने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विशेष रूप से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन कराने के संबंध में निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ रूट पर स्थित सभी खाद्य प्रतिष्ठानों जैसे होटल, रेस्टोरेंट एवं दुकानों पर दर सूची, खाद्य लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके। जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त खाद्य चंद्र शेखर मिश्र को निर्देशित किया कि वह स्वयं सभी दुकानों का स्थलीय निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि दर सूची, खाद्य लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन प्रत्येक दुकान पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया गया हो। इसके अतिरिक्त, श्रावण मास की धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए, जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए कि (10 जुलाई 2025 से 9 अगस्त 2025 तक) संपूर्ण श्रावण मास की समाप्ति तक कांवड़ रूट पर स्थित सभी मीट की दुकानें तथा मांसाहारी खाद्य प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखे जाएं। इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर गुजरते हैं, उन्हें पूर्णतः सुरक्षित, स्वच्छ एवं श्रद्धा-युक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सीडीओ डॉ अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, सीएमओ विवेक कुमार मिश्रा, सहायक आयुक्त खाद्य चंद्र शेखर मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

1 hour ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

1 hour ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

1 hour ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

2 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

2 hours ago