जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2024 के अभियान के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा और अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा द्वारा पिपरा रसूलपुर, पकड़ी नेवाईया और धनेवा धनेई में बूथों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बी.एल.ओ से उनके यहां मतदाताओं की संख्या, महिला मतदाताओं की संख्या और मतदाता लिंगानुपात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी बी.एल.ओ. सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिक से अधिक महिलाओं को निर्वाचक नामावली में जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जिन बूथों में लिंगानुपात कम है, वहां बी.एल.ओ महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष प्रयास करें। उन्होंने ई.पी. अनुपात को भी बढ़ाने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में फॉर्म 06 और फॉर्म 07 को भरवाने का निर्देश दिया। उन्होंने मृत लोगों के नाम निर्वाचक नामावली से काटने और प्रवासित होकर आए मतदाताओं, विशेषकर नवविवाहिताओं के नाम सूची में जोड़ने के लिए निर्देशित किया। इसके लिए घर के वरिष्ठ सदस्यों को प्रेरित करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन को भी सुनिश्चित करने हेतु घर–घर सर्वे करने का भी निर्देश दिया, ताकि स्वच्छ एवं सही निर्वाचक नामावली को तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक है कि निर्वाचक नामावली सही हो, इसीलिए सभी बीएलओ इस संदर्भ में विशेष रूप से संवेदनशील रहें। उन्होंने तहसीलदार सदर को निर्देश दिया की प्रधानों के माध्यम से गांवों में मुनादी करवाकर लोगों को निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बारे में जागरूक करें और लोगों को अपना नाम निर्वाचक नामावली में आपंजीकृत करवाने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने बीएलओ को भी अपने क्षेत्र में लोगों को अपना नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत करवाने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा।
अपर जिलाधिकारी ने अपने संबोध में कहा कि चुनाव में निर्वाचक नामावली सर्वाधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसको तैयार करने का काम बीएलओ करते हैं। इसलिए सभी लोग पूरी तत्परता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ पारदर्शी तरीके से स्वच्छ निर्वाचक नामावली को तैयार करें।
जनपद में विशेष पुनरीक्षण हेतु अगला विशेष अभियान 25 व 26 नवंबर और 02 व 03 दिसंबर को चलाया जाएगा।
इस दौरान तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

3 minutes ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

46 minutes ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

56 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

1 hour ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

1 hour ago