सेफर इंटरनेट डे–2026 पर कुशीनगर में साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सेफर इंटरनेट डे–2026 के अवसर पर कुशीनगर जनपद में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार इस्तेमाल को लेकर जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने की।
कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं तकनीकी कार्मिकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित प्रयोग, साइबर खतरों की पहचान तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इंटरनेट सुरक्षा, साइबर हाइजीन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े जोखिमों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में फिशिंग ई-मेल, ओटीपी और यूपीआई फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाएं, नकली कस्टमर केयर कॉल, रिमोट एक्सेस स्कैम, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड तथा डीपफेक जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इनसे बचाव के लिए ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सख्त सलाह दी गई।
कार्यशाला में यह भी स्पष्ट किया गया कि कोई भी सरकारी विभाग या बैंक वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी या भुगतान की मांग नहीं करता। साइबर अपराध की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को तुरंत साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर शिकायत दर्ज करने या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही मजबूत पासवर्ड अपनाने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने, केवल अधिकृत ऐप स्टोर से ही एप डाउनलोड करने तथा सार्वजनिक वाई-फाई के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को आमजन तक पहुंचाकर सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने की अपील कीl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

1 hour ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

1 hour ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

2 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

2 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

2 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

10 hours ago