जनपद स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला , प्रदर्शनी हुआ सम्पन्न

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला ,प्रदर्शनी के आयोजन का शुभारंभ 10 मार्च को किया गया था। जो निरंतर 3 दिन तक चल कर बुधवार को सम्पन्न हुआ। जनपद के अलावा अन्य जनपदों से भी किसान मेले में प्रतिभाग कर फसल की अधिक उपज के लिए कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी ली। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। जिसमें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, छप्पन भोग, जिला उद्यान विभाग, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन, न्यू कानपुर मशीनरी स्टोर्स, अंशिका फूड प्रोडक्शन आजमगढ़, उन खादी सेवा आश्रम हरीगांव, एनबीआईएम कुशमौर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गाड़ा रतनपुरा, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर, प्राथमिक विद्यालय कईया एवन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट भीटी द्वारा स्टॉल लगाया गया। लगाए गए स्टालों का अवलोकन माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर के स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सूक्ष्म जीव विज्ञान के बारे में एनबीआईएम के वैज्ञानिक द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को संबोधित करते हुए मनोज राय ने बताया कि नई तकनीकी के उपकरणों द्वारा अधिक फसल उपज करने के लिए किसान विशेष ध्यान दें, उन्होंने सरकार की प्रशंसा करते हुए बताया कि पूर्व में सरकारों द्वारा किसानों के प्रति भेदभाव किया जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के समाज के हर व्यक्ति को एक समान लाभ देनें का कार्य कर रही है। मेले में खेती से जुड़े सभी उपकरण आधुनिक है, इन उपकरणों का भरपुर लाभ उठाएं। निश्चित रूप से हम आसा ही नहीं पूरा विश्वास करते हैं कि किसान भाइयों द्वारा किए जा रहे फसल की उपज में वृद्धि होगी। उन्होंने मोटे अनाज की उपज के लिए किसानों को अधिक ध्यान देने को कहा। उच्च माध्यमिक विद्यालय कईया के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता द्वारा एग्रो क्लाइमेटिक जोन मेले की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। किसान मेला , प्रदर्शनी के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

दरिंदगी: युवक के सामने युवती से गैंगरेप, 10 हजार की जबरन वसूली

असम के कछार जिले में सामूहिक दुष्कर्म और वसूली: सिलचर में युवती से गैंगरेप, दो…

40 minutes ago

प्यार का खौफनाक अंजाम: बक्सर में दुल्हन पर फायरिंग

बक्सर फायरिंग: सनकी आशिक ने स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में…

2 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुबह-सुबह 14 स्थानों पर सघन चेकिंग

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से…

2 hours ago

क्या लौटेगा 102 साल पुराना कोयला इंजन? महराजगंज की ऐतिहासिक पहचान पर बड़ा सवाल

महराजगंज की ऐतिहासिक पहचान पर चला रेल का पहिया: 102 साल पुराना कोयला इंजन लखनऊ…

2 hours ago

भौतिक प्रगति बनाम नैतिक पतन: क्या हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं?

काम, क्रोध, लोभ और मोह की आग में झुलसता मानव जीवन: आधुनिकता की दौड़ में…

2 hours ago

सलेमपुर सोहनाग मार्ग पर दर्दनाक हादसा

11 हजार बिजली लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक की हालत मरणासन्न बिजली विभाग…

3 hours ago