जूनियर बालक/बालिका वर्ग की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 7 जुलाई से शुरू


विभिन्न खेलों में दिखेगा युवा प्रतिभाओं का जोश, वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में, जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, बलिया द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 7 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में क्रिकेट, शूटिंग, कुश्ती, फुटबॉल, हाकी (बालक वर्ग) एवं वॉलीबॉल (बालिका वर्ग) के खेल शामिल हैं। इन खेलों की अनुसूची निम्नानुसार निर्धारित की गई है—क्रिकेट (बालक): 7 जुलाई 2025 शूटिंग (बालक/बालिका): 8 जुलाई 2025 कुश्ती (बालक/बालिका): 9 जुलाई 2025 फुटबॉल (बालक): 10 जुलाई 2025 हॉकी (बालक) व वॉलीबॉल (बालिका): 11 जुलाई 2025

इस प्रतियोगिता में जूनियर आयु वर्ग (अर्थात 16 वर्ष तक) के स्कूल या क्लब से जुड़े खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इच्छुक टीमें जिला खेल कार्यालय, बलिया में संपर्क कर अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकती हैं।

प्रवेश नि:शुल्क है, और प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, प्रतिभागियों को अपने आधार कार्ड की मूल प्रति प्रतियोगिता स्थल पर लाना अनिवार्य होगा।

जिला खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं में खेल भावना का विकास करना तथा उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी स्कूलों, क्लबों और कोचों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल कराएं।

Editor CP pandey

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

1 minute ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

10 minutes ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

19 minutes ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

26 minutes ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

7 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

7 hours ago