जिला स्तरीय किसान दिवस की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद स्तरीय किसान दिवस की बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में, कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित की गई।
बैठक में पिछली कार्यवृति की चर्चा करते हुए किसानों की समस्याएं जानी गई। इस क्रम में किसानों की समस्याओं में यूरिया के साथ नैनो यूरिया देने की शिकायत, पर्याप्त मात्रा में स्प्रे मशीन नहीं, गन्ना भुगतान की समस्या, घटतौली, सड़कों की समस्या आदि मुख्य रूप से प्रस्तुत की गई।
इस क्रम में सहायक निबंधक कोऑपरेटिव शिवजी यादव ने बताया की, समस्त सचिव व प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों के द्वारा मांग के अनुसार ही यूरिया दिया जाए। उन्होनें यह भी बताया कि जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। स्प्रे मशीन के संदर्भ में उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में शासन को अवगत करा दिया गया है।
गन्ना भुगतान की समस्या को लेकर जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी ने बताया कि जनपद में गन्ना भुगतान की समस्या को निस्तारित कर दिया गया है, तथा जनपद में घटतौली जैसी कोई स्थिति नहीं है।
जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रगतिशील कृषको का, कृषक उत्पादक संगठनों (एफ पी ओ) के सृजन में योगदान अपेक्षित है। कृषक बंधु हॉर्टिकल्चर में ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रौबरी की खेती के माध्यम से अपनी आय वृद्धि कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कृषकों को उनके अनुभव और ज्ञान का इस्तेमाल कर कृषक उत्पादन संगठन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने हेतु कहा।
जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि आशीष कुमार को ज्यादा से ज्यादा कृषक उत्पादक संगठनों को, प्रोत्साहित किए जाने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने बाढ़ की अग्रिम तैयारी के संदर्भ में बाढ़ व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तथा सभी प्रकार की तैयारियों को अग्रिम रूप से किये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी बी आर मौर्य द्वारा, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना अंतर्गत वाटर शेड घटक के बारे में बताया गया जिसमे जल संरक्षण के तहत किसानों को, कृषि के साथ-साथ अन्य गतिविधियां हेतु प्रोत्साहित किए जाने हेतु सरकार की तरफ से सहायता भी दी जाती है। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, अंतर्गत वाटर सेड डेवलपमेंट घटक 2.0 के संदर्भ में जिला पंचायत सभागार में 25 फरवरी2023 को एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित कृषकों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराए जाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी, डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह व सभी संबंधित अधिकारी गण तथा किसान उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

14 minutes ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

3 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

4 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

4 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

4 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

5 hours ago