जनपद का गजेटियर तैयार किए जाने के लिए जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में जनपद संत कबीर नगर का नया गजेटियर तैयार किये जाने के संबंध में शासन के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में बताया गया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद का नया गजेटियर निर्धारित मानक पर तैयार किया जाना है। जिसमें जनपद के एतिहासिक, भगौलिक, संस्कृति भाषा, लोक एवं समाज, प्रशासन, जनसंख्या सहित ए टू जेड जानकारी विभिन्न विभागों, संस्थाओं प्रबुद्ध नागरिकों से प्राप्त करते हुए संकलित किया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में जनपद का गजेटियर तैयार किये जाने हेतु निर्धारित मानकों व बिन्दुओं के सापेक्ष डाटा तैयार करने एवं आवश्यकतानुसार सम्बंधित अधिकारी को हिन्दी भाषा में डिजिटल फार्म में इसे तैयार कर जिला समिति के माध्यम से प्रिन्ट कराते हुए राज्य जिला गजेटियर कार्यालय को डिजिटल फार्म में प्रेषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला गजेटियर तैयार करने के लिए विभिन्न अघ्यायों में प्रश्नावली तैयारी की गयी है। प्रश्नावली में शामिल बिन्दुओं के आधार पर डेटाबेस तैयार किया जाएगा। जिसमें जनपद का इतिहास, जनपद के उद्योग व्यवस्था, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान की पूर्ण विवरण, बैंक क्षेत्र में किए गए किए जा रहे कार्यों, पुलिस ,प्रशासन, न्याय व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, संचार व्यवस्था, नगरी निकाय, ग्राम पंचायत, विधानसभा संसदीय क्षेत्र विवरण सहित पर्यटन स्थलों विकास, किये जा रहे कार्यो इत्यादि का समावेश करते हुए एक विस्तृत जिला गजेटियर बनाए जाना है इसके पहले एक प्रस्तावित गजेटियर बनाकर शासन को भेजा जाना है, जहां से स्वीकृति के उपरांत अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा। जिला गजेटियर एक ऐसा अभिलेख है जिससे जिले के सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ हुए विकास को एक साथ देखा एवं समझा जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी यशपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप लालचन्द्र, एलडीएम पवन कुमार सिन्हा, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, श्रम प्रर्वतन अधिकारी मनोज कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी मत्स्य विजय कुमार मिश्र, एडीएसटीओ रविन्द्र यादव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहेे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

17 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

17 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

17 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

18 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago