देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला एकीकरण समिति की प्रथम बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष पं0गिरीश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सदस्य जिला एकीकरण समिति द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अब्दुल रहीम बरकाती प्रधानाचार्य मदरसा देवरिया बुद्ध खॉ द्वारा हिन्दु मुस्लिम भाई चारे पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। प्रभा भारती जिला पंचायत सदस्य द्वारा परिषदीय विद्यालय के मेघावी बच्चे जिनके अभिभावक गरीब हैं, एकीकरण समिति द्वारा उन्हे मदद करने की मांग की गई। कमलेश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य द्वारा बकरीद एवं दशहरा त्योहारो की पीस कमेटी की बैठक में जिला पंचायत सदस्यों को बुलाने की मांग रखी गयी।राधेश्याम शुक्ल, शोभा शुक्ला, विश्वजीत सिंह सैथवार मा० सदस्य जिला एकीकरण समिति इत्यादि ने अपने विचार रखे।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 10 जुलाई से पूर्व एक राजकीय इण्टर कालेज एवं एक किसी परिषदीय विद्यालयों में एकीकरण समिति के माध्यम से मेधावी छात्रों को सम्मानित करने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक / जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये। बैठक का संचालन कमलेश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य द्वारा किया गया । अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा बैठक में प्राप्त सुझावों पर कार्यवृत्त जारी करने का निर्देश दिया गया एवं बैठक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये समाप्त किया गया।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…