खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में सम्मानित हुए जिले कृषक उत्पादक संगठन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में कृषि भवन लखनऊ के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2023 में जनपद बहराइच के 02 कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) के निदेशकों को नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। कृषि मंत्री ने कृषि उत्पादन आयुक्त उ.प्र. शासन मनोज कुमार, अपर मुख्य सचिव (कृषि ) देवेश चतुर्वेदी, कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह के साथ संयुक्त रूप से बहराइच एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड घसियारीपुरा बहराइच के निदेशक अमित कुमार सिंह एवं सुहेलदेव एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड चिलवरिया पयागपुर के निदेशक मुन्ना लाल वर्मा को सम्मानित किया। मंत्री व अन्य अतिथियों ने कृषक उत्पादक संगठनों का उत्साहवर्द्धन करते हुए जनपद बहराइच में हुए अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए उप निदेशक टी.पी. शाही के प्रयासों की सराहना की। उत्पादकता गोष्ठी में मौजूद प्रदेश के अन्य उप कृषि निदेशक से अपेक्षा की गई कि अपने-अपने जनपदों में अधिक से अधिक कृषक उत्पादक संगठन बनवाकर सदस्य निदेशकों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनपद के सम्मानित हुए निदेशकों अमित सिंह द्वारा काला नमक चावल व मुन्ना लाल वर्मा ने मशरूम का पैकेट अतिथियों को भेंट किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

3 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

4 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

5 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

5 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

5 hours ago