जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केन्द्र पर नामित किया कार्यपालक मजिस्ट्रेट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० के द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार मतगणना 13 मई, 2023 (पूर्वान्ह 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) को कराया जाना है। मतगणना केन्द्र पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से एसडीएम सदर, बरहज, सलेमपुर, रुद्रपुर तथा भाटपार रानी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती की गई है। नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट मतगणना हेतु निर्धारित दिनांक 13 मई, 2023 को प्रातः 06.00 बजे से अपने आवंटित निकायों के मतगणना स्थल पर उपस्थित रहकर मतगणना के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे।
तहसील सदर अंतर्गत नगर पालिका परिषद – देवरिया, नगर पंचायत-गौरी बाजार, नगर पंचायत-रामपुर कारखाना, नगर पंचायत- बरियारपुर, नगर पंचायत – पथरदेवा, नगर पंचायत- बैतालपुर, नगर पंचायत – तरकुलवा तथा नगर पंचायत – हेतिमपुर हेतु एसडीएम सदर सौरभ सिंह को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। तहसील बरहज अंतर्गत नगर पालिका परिषद – गौरा बरहज तथा नगर पंचायत – भलुअनी हेतु एसडीएम बरहज योगेश कुमार, सलेमपुर तहसील अंतर्गत नगर पंचायत-सलेमपुर, नगर पंचायत-भटनी, नगर पंचायत – मझौलीराज तथा नगर पंचायत-लार हेतु एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार, रुद्रपुर तहसील अंतर्गत नगर पंचायत- रूद्रपुर तथा नगर पंचायत – मदनपुर हेतु एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव शुक्ला, तहसील भाटपार रानी अंतर्गत नगर पंचायत-भाटपार रानी हेतु एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय को कार्यपालक मजिस्ट्रेट मतगणना हेतु नामित किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

4 hours ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

5 hours ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

5 hours ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

6 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

6 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

6 hours ago