ड्राफ्ट मतदाता सूची पठन कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में शनिवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची पठन कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की उपस्थिति में विभिन्न मतदान केंद्रों पर पठन कार्य संपन्न कराया गया।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 333 कसया अंतर्गत बालबाड़ी जूनियर हाई स्कूल, कसया स्थित बूथ संख्या 32, 33, 34, 35, 36, 40, 41, 42, 43 एवं 44 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पडरौना अंतर्गत भिसवा सरकारी स्थित बूथ संख्या 280 एवं 281 पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा जनसामान्य एवं बूथ लेवल एजेंटों के समक्ष ड्राफ्ट मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से मतदाताओं को अपने नाम, विवरण एवं अन्य प्रविष्टियों की जांच करने का अवसर प्रदान किया गया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर उपस्थित नागरिकों एवं बूथ लेवल एजेंटों से संवाद स्थापित कर मतदाता सूची में नामों की त्रुटि, वर्तनी संबंधी अशुद्धि, फोटो की गुणवत्ता, पता अथवा आयु से संबंधित प्रविष्टियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाले सभी दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता एवं विधि सम्मत ढंग से सुनिश्चित किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित हो।उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाए तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर अपने मताधिकार को सुदृढ़ करें।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा सहित संबंधित तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गोरखपुर में करवा चौथ के दिन सनसनी, तीसरी मंजिल पर पूजा के बीच महिला को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के…

29 minutes ago

देहरादून के हिमालय महोत्सव में चमकी हरियाणा की साहित्यिक पहचान, डॉ. निशंक को भेंट की गई लघुकथा पुस्तक

उत्तराखंड के देहरादून जिले के थानो स्थित लेखक गाँव में आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय ‘स्पर्श पर…

8 hours ago

एनडीए की 16 सीटें, फिर भी बड़े गढ़ों में झटके; बैलेट से निकले संदेश का क्या है मतलब?

वाराणसी, नागपुर और पटना के नतीजों ने खड़े किए बड़े सवाल; 28 सीटों के परिणामों…

8 hours ago

करियर में किसे मिलेगी सफलता, किसकी चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग — 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार उपलब्ध पंचांग के अनुसार 30 अक्टूबर 2026…

9 hours ago

करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग! पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, पूजा से पहले ही आई मौत की खबर

फोटो Ai निर्मित दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया बाराबंकी 🖋️ राष्ट्र…

10 hours ago