गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक सरदारनगर स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र चवरी का मंगलवार को जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) राजमणि वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में रखे गए पशुओं की देखभाल, चारा-पानी की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था और समग्र प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया।
डीडीओ ने केंद्र में मौजूद कर्मचारियों से गोवंश की संख्या, चारे की आपूर्ति और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि गोवंश को नियमित रूप से हरा चारा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, गोशाला परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि किसी प्रकार की गंदगी या दुर्गंध न फैले।
निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सक से बीमार या कमजोर गोवंश की स्थिति के बारे में पूछताछ की गई। डीडीओ ने निर्देश दिया कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गो संरक्षण केंद्र न केवल आवारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल है, बल्कि यह संरक्षण और संवर्धन का प्रतीक भी है।
ये भी पढ़ें – गढ़िया रंगीन में धूमधाम से मनाया गया रावण दहन, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा आसमान
डीडीओ राजमणि वर्मा ने केंद्र के प्रभारियों को यह भी आदेश दिया कि चारा और दवाओं का अभिलेख नियमित रूप से संधारित किया जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि गोवंशों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान और केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे। डीडीओ ने कहा कि गोवंश संरक्षण सरकार की प्राथमिक योजनाओं में शामिल है, इसलिए इस दिशा में पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें – घर से निकले युवक का शव गड्ढे में मिला, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
Ai निर्मित यूपी में मौसम का महा-अलर्ट! 31 अक्टूबर तक आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा,…
शादी से पहले सिर्फ प्यार नहीं, इन 6 मुद्दों पर सहमति भी है जरूरी लेखक:…
चक्रवात ‘अर्नब’ का महाखतरा! आंध्र तट पर 150 KM की रफ्तार से टकराने की आशंका…
✍️ नाइजीरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बंदूकधारियों ने…
मिर्गी का नाटक कर कैदियों ने किया हमला, 17 फरार; 13 गिरफ्तार, 9 जेल अधिकारी…
बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! सारण में निर्दलीय राहुल राज जीते, दरभंगा में JSP…