मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
दक्षिण मध्य मुंबई जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रज्योति चंद्रकान्त हंडोरे की ओर से चेम्बूर के डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर स्कूल में चेम्बूर विधानसभा और अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र के महिला पदाधिकारिओं की एक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष अनीसा बागुल ने सभा में शामिल सभी महिला पदाधिकारिओं का मार्गदर्शन करते हुए, उन्हें बताया की किस तरह इंडिया आघाड़ी गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है।इसके साथ हर घर में जाकर महिलाओं से अपने उम्मीदवारों की बात कर उनके लिए मतदान करने की अपील करना होगा।
कार्यक्रम में मुंबई महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्वी पटेल,राजनी शेट्टी,अक्षता मोहिते,रुपाली पाटिल,रसीदा,मिनाक्षी पवार,संगीता म्हात्रे,प्रियंका म्हात्रे के अलावा दोनों विधानसभा के कई महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शामिल थी।
ट्रेसी पॉल की आँखों के आपरेशन के लिए लायंस क्लब ऑफ चुना भट्टी अध्यक्ष पूर्वी पटेल ने आर्थिक सहयोग दिया।
प्रज्योति हंडोरे ने अनिसा बागुल को गुलदस्ता भेंट उनका स्वागत किया।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…