बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के सयुक्त नेतृत्व में 24 फरवरी 2024, शनिवार को बदायूँ लोकसभा के ग्राम कमालपुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने हेतु जिला व शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता कारों द्वारा पहुँचे, इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि ये हम कांग्रेसजनों का सौभाग्य है कि हम लोगो को राहुल गांधी की न्याय की लड़ाई में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किये मुख्य रूप से प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, रजनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष आतिफ़ खान, सोमेंद्र यादव, गौरव सिंह राठौर, प्रवक्ता उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महासचिव इगलास हुसैन, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, उपाध्यक्ष उपासना चौहान, मीणा शाक्य, अज़हर, राजीवर, हरवीर, मोरध्वज राजपूत आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति: इतिहास के प्रमुख जन्मदिन20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय साहित्य,…
20 फरवरी 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का दैनिक राशिफल, किसे होगा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…
कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…
20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई निर्णायक मोड़ों से…
पंचांग 20 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल तृतीया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि संपूर्ण विवरण🗓…