डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
उप कृषि निदेशक ने कृषकों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को विशेष अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, जिसकी समय सीमा 30 अप्रैल निर्धारित है। उन्होंने सभी कृषकों से अपील की कि जिनका फार्मर रजिस्ट्री अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, वे इसे शीघ्र पूर्ण कराएं, क्योंकि भविष्य में कृषि से जुड़े सभी कार्यों के लिए यह अनिवार्य होगा। अब इसमें गांव की जमीन को जोड़ने का भी प्रावधान किया गया है।
पूर्व बैठक में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि जनपद में कुल 63 गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं। नाथनगर क्षेत्र में पीसीएफ द्वारा 7 तथा खाद्य विभाग द्वारा 2 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। कृषकों ने धान भुगतान, गेहूं खरीद में पारदर्शिता और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्याएं उठाईं।
जिलाधिकारी ने 10 कुंतल धान भुगतान लंबित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा और निर्देश दिया कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से संचालित की जाए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
फार्मर रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनावश्यक रूप से किसानों को परेशान न किया जाए तथा 30 अप्रैल तक अभियान को पूर्ण किया जाए। साथ ही किसानों को भी अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में विद्युत तारों के नीचे झुकने, गन्ना सर्वे, प्रेसमड वितरण और जंगली जानवरों से फसल नुकसान जैसी समस्याएं भी उठाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने तथा अगली बैठक में आवश्यक पक्षों को उपस्थित कराने के निर्देश दिए।
अंत में सभी अधिकारियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

10 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

10 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

10 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

10 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

11 hours ago