लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)।बुधवार, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की कार्यशाला में जनपद की भाजपा इकाई के तरफ से जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिभाग किया । जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी के माध्यम से बताया कि कार्यशाला में ये बताया गया कि प्रदेश के सभी जिलों में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं शताब्दी के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिसमें तिरंगा शौर्य यात्रा भी शामिल है । यह तिरंगा यात्रा पूरे जिले की सातों विधानसभाओं में आयोजित किया जाएगा और इस अभियान के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है । इस अभियान के निमित्त दिनांक 17 मई को दिन में 11 बजे औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर एक संगठनात्मक बैठक बुलाई गई है । प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रभारी संतराज यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, संजय सिंह एडवोकेट, प्रभाकर तिवारी, आराधना पांडे शामिल रहीं।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुवायां कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का अचानक निधन हो जाने…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया,…
मधवलियां गौ सदन का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए सख्त…
स्वच्छता के साथ विकास का संदेश, दोस्तपूरा में भाजपा का विशेष अभियान कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक…
मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज में वकील की हत्या मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश…