बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के सखिनी गांव के रहने वाले एक बाइक चालक की बाइक बकरी को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।जिसमे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया।जहां से चिकित्सक ने उसे सीएचसी पथरदेवा भेज दिया
क्षेत्र के सखिनी गांव के रहने वाले विंदा मद्धेशिया उम्र करीब 40 पुत्र गोपीचंद मद्धेशिया बुधवार देर रात तरकुलवा थाना के मछैला गांव से अपने किसी रिश्तेदार के घर से बाइक से वापस लौट रहे थे।अभी मेन मार्ग बघौचघाट पथरदेवा पर कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि अचानक बाइक के सामने बकरी आ गई।जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।जिसमे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया।जहां से चिकित्सक ने उसे सीएचसी पथरदेवा भेज दिया।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…