जिला एड्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न, 5204 एचआईवी संक्रमित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में देर सायं सीएमओ कार्यालय स्थित धनवन्तरि सभागार में जिला एड्स समन्वय समिति की ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जनपद देवरिया, बांदा, इटावा, मऊ एवं इलाहाबाद के साथ संवेदनशील जनपदों की श्रेणी में शामिल है। वर्तमान समय मे 5,204 एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति चिन्हित किए जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश मामले प्रवासियों द्वारा जनित हैं। लार, पथरदेवा, रुद्रपुर, भागलपुर एवं बनकटा इस दृष्टि से संवेदनशील ब्लॉक हैं। ऐसे में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग 1 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु 10 स्थानों पर विशेष कैंप का आयोजन करेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, एनजीओ की सहभागिता प्रमुख रूप से होगी। स्वास्थ्य शिविर में प्रवासियों को कई तरह की जांच निशुल्क की जाएगी। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डॉक्टरों का भी सहयोग लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि एचआईवी के दृष्टिगत जनपद में नुक्कड़ नाटकों एवं विभिन्न संचार माध्यमों से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, सीएमओ डॉ राजेश झा, एसीएमओ डॉ संजय कुमार सहित एमओआईसीगण एवं एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

10 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

10 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

10 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

10 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

10 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

10 hours ago