चार माह बाद बाइक चोरी का खुलासा: गोरखपुर का युवक गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

बृजमनगंज पुलिस की कार्रवाई, फरार साथी की तलाश जारी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज थाना पुलिस ने करीब चार माह पहले हुई बाइक चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद कर ली है। पुलिस पूछ-ताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गोरखपुर निवासी कमलेश पुत्र रामप्रीत पासवान (23) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल U P 56 A B 7784 बरामद की गई।
जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2026 को सिकड़ा कोइलाडांड़ निवासी सुखदेव यादव ने अपनी मोटरसाईकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। इस मामले में थाना बृजमनगंज में मुकदमा संख्या 84/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर चोरी की बाइक बरामद कर ली।
पूछ-ताछ में कमलेश ने बताया कि उसने अपने साथी उदय, निवासी मोहनापुर पासी टोला, पादरी बाजार (गोरखपुर) के साथ मिलकर सिकड़ा गांव से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को महराजगंज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह यादव एवं आरक्षी अतुल मिश्रा शामिल रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

17 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

19 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

20 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago