बिना मान्यता संचालित विद्यालयों पर जिला प्रशासन सख्त, जांच के लिए गठित की गई विशेष टीम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा), जिले में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न तहसीलों में बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों की जांच हेतु तीन सदस्यीय जांच समिति के गठन के आदेश दिए हैं।

शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति बिना मान्यता प्रमाण-पत्र के विद्यालय स्थापित या संचालित नहीं कर सकता। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे एक लाख रुपये तक का जुर्माना और उल्लंघन जारी रहने की स्थिति में प्रतिदिन दस हजार रुपये तक का अतिरिक्त जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। यह प्रावधान उत्तर प्रदेश निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियमावली-2011 के तहत लागू है।

जांच समिति में शामिल अधिकारी

  1. उपजिलाधिकारी (सम्बन्धित तहसील) – अध्यक्ष
  2. सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी (पुलिस)
  3. खण्ड शिक्षा अधिकारी (सम्बन्धित विकास खण्ड)

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित उपजिलाधिकारी अपने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों का सघन निरीक्षण सुनिश्चित करें। यदि किसी विद्यालय में बिना मान्यता कक्षाएं संचालित पाई जाती हैं, तो उसका संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। साथ ही ऐसे विद्यालयों में नामांकित छात्रों को निकटतम परिषदीय विद्यालय में स्थानांतरित कर उनका पुनः नामांकन कराया जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

3 minutes ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

13 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

39 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

43 minutes ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

58 minutes ago

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

1 hour ago