बारिश के दृष्टिगत जिला प्रशासन एलर्ट, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई एडवाइजरी

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।विगत दिनों से शुरू हुई बरसात के दौरान जनसामान्य अपना तथा समुदाय का बचाव कर सकें तथा सुरक्षित रहें इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने जनसमान्य को सचेत करते हुए सावधानियां बरतने के सुझाव दिए हैं। अपील की गई है कि पुराने जर्जर भवनों में निवास न करें यथासंभव सुरक्षित स्थान पर ही निवासित हों । इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। खुले सीवर व बिजली के तारों से बचकर रहें तथा बरसात में बिलजी के खम्भों के किनारे न जाएं। विद्युत ब्रेकडाउन आदि के लिए हेल्प लाइन नम्बर-1912 पर कॉल करें। पीने के पानी को उबालकर पीयंे, नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरीन टैबलेट प्राप्त कर लें। किसी भी चिकित्सीय आपात काल में मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर के कन्ट्रोल रूम न०- हिमांशु 84230 26101 या 7704995639 अथवा एम्बुलेन्स सेवा 108 पर कॉल सम्पर्क करें। आकाशीय विद्युत से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव एवं पूर्व चेतावनी हेतु दामिनी ऐप का प्रयोग करें। मौसम के सम्बन्ध में रेडियो, टीवी, समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया आदि माध्यमों से जानकारी अपडेट लेते रहंे। फसलों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर लें तथा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।

      जिलाधिकारी ने बताया है कि किसी सिविक समस्या, जलभराव, वृक्षपाटन या बाढ़ राहत आदि की समस्या में कलेक्ट्रेट में संचालित *जनपद स्तरीय इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर के नम्बर 9170277336, 8960010336, 05263-236250 तथा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर मदद ले सकते हैं।* समस्त राजकीय चिकित्सालय, पी०एच०सी० एवं सी०एच०सी० सभी अस्पताल अलर्ट पर कर दिया गया है। ट्रामा मैनेजमेंट, सर्पदंश बिजली के झटके एवं जल जनित रोगों के उपचार की व्यवस्था अपने चिकित्सालयों पर सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराये गये है। आकस्मिक सेवाओं में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को डयूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गये हैं। सभी अस्पतालों में आवश्यक औषधियों आदि की व्यवस्था, रोगी वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के निर्देश सीएमओ को दिए गये हैं।

   बाढ़ या तटबंधों की कटान सम्बन्धी सूचनाओं एवं सहायता के लिए बाढ़ खण्ड बलरामपुर द्वारा भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ खण्ड के कन्ट्रोल रूम के *हेल्प लाइन नम्बरों 05263-232283 तथा 7706881121* पर कॉल करके मदद ली जा सकती है।
rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

11 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

23 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

24 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

24 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago