आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामग्रियों का वितरण 22 व 24 मार्च को

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है जनपद के माह नवंबर 2024 के आपूर्ति आदेशानुसार है। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड हाटा,कसया,तमकुही, सुकरौली, एवं खड्डा, परियोजनाओं के आगंनबाड़ी केन्द्रो से सामग्री का वितरण दिनांक 22व 24 मार्च 2025 को किया जायेगा। उक्त दिवस को संबंधित परियोजना के सी0डी0पी0 ओ0 व मुख्य सेविका  भ्रमणशील रहेगें और कम से कम 05 केन्द्रो का भ्रमण करेगे। उन्होने बताया कि 6 माह से 03 वर्ष के बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 1 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 लीटर। 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 500 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 500 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 500 ग्रा0। गर्भवती एवं धात्री महिलाएं को गेहॅू दलिया प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 लीटर। अति कुपोशित बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 लीटर लाभार्थियो को वितरण किया जायेगा। वितरण दिवस को उक्त विकास खण्ड के ग्राम प्रधान/सभासद भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा उक्त वितरण तिथि को वितरण किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान/सभासद और अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जायेगा।
Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

6 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

6 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

7 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

9 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

10 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

10 hours ago