Categories: Uncategorized

पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान बनाने के लिए ट्रस्ट द्वारा फलदार पौधों का वितरण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में “मेरी आँगन मेरी हरियाली 2.0” अभियान के अंतर्गत एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशेष पहल की गई। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गौरव कुमार निषाद ने आम जनमानस को जागरूक करते हुए उन्हें फलदार पौधे वितरित किए।
इस अवसर पर गौरव कुमार निषाद ने लोगों से अपील की कि वे वितरित किए गए पौधों को अपने आँगन, द्वार या आसपास के स्थानों पर रोपें और उसकी देखभाल करें। उन्होंने बताया कि फलदार पौधे इसलिए वितरित किए जा रहे हैं ताकि लोग इनसे होने वाले फलों के लाभ के लिए इन्हें सजगता से संरक्षित करें।
कार्यक्रम के दौरान संस्था कार्यालय पर लोगों को आम और अमरूद जैसे फलदार पौधे प्रदान किए गए। ट्रस्ट ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार पौधों का वितरण जारी रहेगा, ताकि हर घर हरा-भरा हो और पर्यावरण की रक्षा में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और पौधे लगाने के संकल्प के साथ पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मवेशी खाना की भूमि पर अतिक्रमण: क्या प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी?

पैमाइश के दो साल बाद भी मवेशी खाना की जमीन खाली क्यों नहीं? प्रशासनिक चुप्पी…

8 minutes ago

अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, आभूषण दुकान में चोरी की नाकाम कोशिश

नकली चेन से असली सोना बदलने की कोशिश, दुकानदार की समझदारी से खुलासा सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र…

18 minutes ago

वीआईपी रोड पर 10 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से मचा हड़कंप, शिवम मिश्रा पुलिस हिरासत में

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: वीआईपी रोड दुर्घटना में शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ड्राइवर बदलने का दावा पुलिस…

34 minutes ago

ऊर्जा नीति और आयात शुल्क पर विपक्ष बनाम सरकार की सीधी टक्कर

लोकसभा में राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला: निशिकांत दुबे ने पेश किया प्रस्ताव, सदस्यता…

47 minutes ago

डांट से नाराज़ भाई ने पार की हैवानियत की हद

डांट से नाराज़ छोटे भाई की खौफनाक साजिश, बड़े भाई को कमरे में बंद कर…

53 minutes ago

किसानों और व्यापारियों के लिए जीवनरेखा बनी मझवारा सब्जी मंडी वर्षों से बंद

मऊ में जर्जर सड़कें, बंद सब्जी मंडी और मझवारा चौकी को थाना बनाने की उठी…

1 hour ago