मकर संक्रांति पर लालपुर में सरकारी योजनाओं का लाभ वितरण

औरैया, (राष्ट्र की परम्परा)शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड भाग्यनगर के ग्राम लालपुर में एक भव्य जनकल्याण मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।मेले की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी आवास स्थित मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाकर की गई। इसके पश्चात मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को खिचड़ी का प्रसाद वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं।

इसे भी पढ़ें –उत्तर प्रदेश पर्व के तहत कलाकारों को मिलेगा राज्य स्तरीय मंच

इस पहल ने प्रशासन और जनता के बीच आपसी संवाद व सहभागिता को और मजबूत किया।जनकल्याण मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां सामाजिक पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पात्रता के आधार पर लगभग ढाई सैकड़ा से अधिक लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया।पशुपालन विभाग द्वारा 44 किसानों के 121 छोटे एवं 39 बड़े पशुओं की समस्याओं का समाधान किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 250 लोगों को चिकित्सीय परामर्श, 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15 आंगनवाड़ी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वजन एवं पोषण की जांच की गई।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।जनकल्याण मेला प्रशासन की उस प्रतिबद्धता का उदाहरण बना, जिसके तहत सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

4 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

5 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

6 hours ago