एक पखवाड़े से बेहाल किसानों ने छुट्टा पशुओं को स्कूल में किया बन्द

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l रानीसराय थाना क्षेत्र मे पशुओं की समस्या से त्रस्त किसानों ने पशुओं को तीन स्थानो पर बंद कर दिया।मौके पर पहुचे ग्राम पंचायत सचिव पशुओं को लेकर जहा बेहाल दिखे, वही आस पास के पशुशाला मे जगह न होने का रोना रोते रहे।देर शाम तक पशु बंधे रहे।
क्षेत्र के शाहखजुरा गाव मे एक सप्ताह से ग्रामीण छुट्टा पशुओ से परेशान है,एक तरफ फसलो को रौद रहे हैं तथा इनके हमले से पाँच लोग जख्मी हो चुके है।ग्रामीणों ने इसकी सूचना ब्लाक मुख्यालय के स्वास्थ्य विभाग को दी परंतु कोई फायदा नही हुआ।
क्योंकि तथाकथित गो भक्तों को सिर्फ पशु तस्करों की गाड़ियां नजर आती हैं, किस पिकअप पर कौन सी गाय कौन सी भैंस लदकर कहां जा रही है उनको पकड़ो और पुलिस के हवाले करो और यही काम कहीं कहीं पुलिस भी करती है ।

मगर किसानों की मदद के नाम पर इनको शाप सुंघ जाता है, ये चुप चाप तमासा देखते हैं जिससे किसानों के खेतों में धड़ल्ले से आवारा पशुओं का झुंड किसानों का नुकसान करता है, फसल बर्बाद करता है यह देखकर भी वह चुप्पी साधे हुए हैं हिम्मत नहीं होती कि उन पशुओं को हांक कर किसी गौशाला में या अपने खेत मकान में बांधलें।
आवारा पशुओं से तंग आकर पशुओ के झुंड को ग्रामीणों ने इकट्ठा कर लिया।कुछ पशु प्राथमिक विद्यालय मे तो कुछ पशु पंचायत भवन मे बांधे गये।ग्रामीणों की सूचना पर पहुँचे सेक्रेटरी ने एक साधन की व्यवस्था कर कुछ पशुओ को पशुशाला पहुचाना चाहा, लेकिन वहाँ पहले से अधिक संख्या बताकर इंकार कर दिया गया।सुबह से शाम तक स्वास्थ्य विभाग .लेखपाल आदि कोई जिम्मेदार मौके पर नही पहुचा और नहीं कोई तथा कथित गौ भक्त दिखा ।शाम को पंचायत भवन के पशुओ को भी विद्यालय मे ही बांध दिया गया।दूसरी तरफ ग्रामीण परेशान रहे कि विद्यालय मे शिक्षण कार्य प्रभावित होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुईं CBSE की बोर्ड परीक्षाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। CBSE परीक्षा 2026 मंगलवार से जिले में शुरू हो…

33 seconds ago

औरैया: त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

5 minutes ago

मऊ: राजस्व वसूली में ढिलाई पर प्रशासन सख्त, बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद प्रशासन ने वित्तीय अनुशासन और राजस्व संग्रहण को मजबूत करने…

12 minutes ago

सप्तश्रृंगी सोसाइटी दक्षिण गुजरात के लोगो के लिए बना आदर्श

बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…

2 hours ago

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

3 hours ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

3 hours ago