पेन्शन अदालत में 57 परिवादों का निस्तारण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितो के बकाये के समापक भुगतान हेतु वाराणसी मंडल पर पेन्शन अदालत का आयोजन 15 दिसम्बर,2023 को, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित भारतेन्दु सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीती वर्मा, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा सहित मजदूर युनियन के मंडल मंत्री एन बी सिंह, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी तथा पेंशनर असोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर सिंह समेत सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रित उपस्थित थे ।
पेंशन अदालत में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुये, अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेंशन अदालत का आयोजन किया गया है। कार्मिक तथा लेखा विभाग के कर्मचारियों ने यथासंभव प्रयासों से शत-प्रतिशत परिवादों के निस्तारण का प्रयास किया है। यह प्रसन्नता का विषय है, कि इस अदालत हेतु प्राप्त 59 परिवादों में 57 परिवादों को पूर्ण रूप से निस्तारित किया गया तथा प्रमाणिक दस्तावेजों के आभाव में 02 परिवादों को प्रक्रियाधीन रखा गया है।
उन्होंने कहा की आदर्श स्थिति तो तब मानी जायेगी जब पेंशन अदालत की आवश्यकता ही न पड़े, किन्तु कभी-कभी भत्तो की दर में बढ़ोत्तरी के आदेश देर से प्राप्त होते है, या किन्ही मदों पर शुद्धिपत्र या दरों में संशोधन होते रहे है, या कभी दस्तावेजों की कमी की वजह से सबकुछ सही होते हुए भी भुगतान जारी न करने की मजबूरी होती है या पे-कमीशन की सिफारिश पिछली तिथि से लागू मानी जाती है। इस कारण इस प्रकार के आयोजन की आवश्यकता होती है। मैं सभी पेंशनरों से एवं निकट भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से अपील करता हूँ, कि अपने आवेदनों में एवं पेंशन बुकलेट भरते समय आवश्यक दस्तावेजों में कमी न रहने दें । जिससे आपके मदों के निस्तारण में सहजता सुगमता प्रतीत हो साथ ही सभी अधिकारियों से भी आग्रह करूँगा कि इस प्रकार के मामलों को अग्रसारित करने में विलम्ब न करें एवं अपने पर्यवेक्षकों को भी इस सम्बन्ध में निर्देशित करें। मैं आज के इस आयोजन की सार्थकता सिद्ध करने एवं अधिकाधिक मदों को निस्तारित करने के लिए कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग के कर्मचारियों को बधाई देता हूँ ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सेवानिवृत रेल कर्मचारियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु पेन्शन अदालत का आयोजन हर वर्ष किया जाता है । इस वर्ष पेंशन अदालत में ज्यादातर मामले पेंशन रिवीजन,भुगतान एवं बैकों के साथ समन्वय संबंधित पाए गए हैं।
आज पेन्शन अदालत में मंडल के विभिन्न स्टेशनों/यूनिटों के सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया । इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक/समापक भुगतान, ओ.पी.श्रीवास्तव एवं मुख्य कार्मिक निरीक्षक योगेश्वर मल्ल,अनिल सिन्हा तथा सम्बंधित लेखा विभाग एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के कल्याण हेतु इस पेन्शन अदालत का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा ने किया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

51 minutes ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

1 hour ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

1 hour ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

9 hours ago