दिशा की बैठक सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने रखीं जनहित से जुड़ी मांगें

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा) कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी व सह-अध्यक्षता सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने की। बैठक में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने जनपद के समन्वित विकास की बात करते हुए अधिकारियों से जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। वहीं सलेमपुर सांसद ने स्वास्थ्य, शिक्षा और गन्ना भुगतान की स्थिति पर चर्चा की। राज्य मंत्री ने कटान रोधी कार्य, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति तथा प्रधानमंत्री आवास और सड़क योजना में पारदर्शिता की मांग रखी।

बैठक में विधायकों ने सीसीटीवी कैमरा, रेलवे अंडरपास, आईटीआई भवन निर्माण, जल जीवन मिशन और बेसिक स्कूलों के विलय जैसे मुद्दे उठाए। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी सुझावों के क्रियान्वयन का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी दिशा-निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर समेत जिले के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्वास्थ्य के नाम पर निजीकरण का खेल

✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…

54 minutes ago

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

8 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

8 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

8 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

9 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

9 hours ago