सावन को लेकर मंडलायुक्त व डीआईजी ने तैयारियों की ली सावन को लेकर मंडलायुक्त व डीआईजी ने तैयारियों की ली समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश, दिए आवश्यक निर्देश


श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सफाई और शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता: मंडलायुक्त अनिल ढींगरा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) श्रावण मास के दौरान उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सावन माह की तैयारियों को लेकर मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिवासिम्पी चिनप्पा ने की।

बैठक में जनसुरक्षा, शांति व्यवस्था, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रावण मास के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस विभाग पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि नदियों व सरोवरों पर बैरीकेटिंग की जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

मंडलायुक्त ने सभी विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए पेयजल, अस्थायी विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा एवं स्वच्छता व्यवस्था की सुदृढ़ व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

डीआईजी शिवासिम्पी चिनप्पा ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त और चेकिंग अभियान को और तेज किया जाए। धार्मिक स्थलों, प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा बलों की तैनाती, और खुफिया तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने आश्वस्त किया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध ढंग से पूरी कराई जाएंगी और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पर्वों के दौरान किसी प्रकार की शिकायत या असुविधा की गुंजाइश न रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, पुलिस व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन का यह प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जाए, ताकि सावन माह श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ सम्पन्न हो सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

8 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

8 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

8 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

9 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

11 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

16 hours ago