घृणित कार्य: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा, वर-वधू निकले भाई-बहन

अनुदान लेने के चक्कर में किया गया घृणित कार्य

भाई- बहन के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही शुरू

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड लक्ष्मीपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा कर भाई–बहन द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम पूर्ण कर अनुदान प्राप्त करने के मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए दोनो भाई–बहन के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि बीडीओ लक्ष्मीपुर द्वारा प्राप्त आख्या से प्रथम दृष्टया विकास खंड लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत कजरी निवासी प्रीति यादव पुत्री जोखन द्वारा कूट रचित दस्तावेज के आधार पर अपने सगे भाई कृष्णा के साथ छद्म विवाह किया गया, जबकि आरोपी की शादी पूर्व में ही रमेश नामक व्यक्ति से हो चुकी है। आरोपी द्वारा ऐसा अनुदान की लालच में किया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच करवाकर आरोपी वर–वधू के विरुद्ध प्रभारी एडीओ समाज कल्याण चंदन पाण्डेय द्वारा पुरन्दरपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाया गया है। इस प्रकरण में जांच अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी कजरी मिलिंद चौधरी को भी प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित करते हुए आगे की विभागीय कार्यवाही की जा रही है। जबकि सत्यापन काउंटर पर आरोपी का सत्यापन करने वाले तकनीकी सहायक मनरेगा इद्रेश भारती के विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

11 minutes ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

36 minutes ago

माउंट वैली एकेडमी का वार्षिक समारोह बना प्रतिभाओं का उत्सव, टॉपर्स साइकिल से सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत मगहर स्थित माउंट वैली एकेडमी…

52 minutes ago

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

3 hours ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

3 hours ago

गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…

3 hours ago