शिक्षकों की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता के संवर्धन पर हुई चर्चा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को दुदही विकास खण्ड के धर्मपुर न्याय पंचायत के संकुल शिक्षकों की बैठक में, शिक्षा की गुणवत्ता में संवर्धन हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
एआरपी विनोद कुमार ने निपुण लक्ष्य पर चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। निपुण योजना के अन्तर्गत कक्षा 1-3 तक की भाषा व गणित की 22 सप्ताह की वार्षिक योजना के संचालन का, पर्यवेक्षण किया। उन्होंने निपुण लक्ष्य हेतु योजना बनवाने व संदर्शिका के आधार पर सभी विद्यालयों में शिक्षण योजना बनाने को आवश्यक बताया। एआरपी ने कहा कि शिक्षक संकुल अपने विद्यालय को आगामी जुलाई तक निपुण बनाये, इसके लिए निपुण लक्ष्य एप से शत प्रतिशत स्पाट असेसमेंट कर हार्ड कापी में डाटा उपलब्ध कराने को कहा। शिक्षकों के बीच कार्य विभाजन, ट्रैकर को भरे जाने, दीक्षा एप पर प्रशिक्षण पूर्ण करने आदि अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान नोडल बालकृष्ण, प्रणव प्रकाश गिरी, योगेंद्र शर्मा, रजनीश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, व्यास मिश्र, सुनीता मल्ल, मुनेंद्र सिंह, मुकेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

RTE Online Form 2026: आवेदन तिथि, पात्रता और दस्तावेज

RTE निःशुल्क दाखिला 2026: 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,…

31 seconds ago

7 फरवरी का इतिहास: क्रांतिकारी, साहित्यकार और अभिनेता का स्मरण

🔹 प्रस्तावनाइतिहास में आज का दिन: 7 फरवरी भारत और विश्व के लिए कई महान…

57 minutes ago

जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानी

इतिहास में 7 फ़रवरी प्रस्तावनाइतिहास में 7 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व भारतीय राजनीति, खेल,…

59 minutes ago

7 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास के निर्णायक पल

📜 7 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाओं का विस्तृत विवरण7 फ़रवरी का इतिहास विश्व और…

1 hour ago

गोताखोर की मौत पर बवाल: कार्रवाई और नौकरी की मांग को लेकर चक्का जाम, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…

6 hours ago

07 फरवरी 2026 पंचांग: शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…

6 hours ago