सीमा क्षेत्र में नशे पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने पर हुई चर्चा

नशा उन्मूलन चौपाल के मुख्य अतिथि रहे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l भारत नेपाल सीमावर्ती छेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर करिंगा (बगौरा समय माता मंदिर) मे आयोजित तीन दिवसीय राम विवाह मेले के उद्घाटन के सत्र में आयोजित नशा उन्मूलन चौपाल के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार रहे l

कार्यक्रम का संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि सीमावर्ती इलाको मे नशा अभिशप बनताा जा रहा हैl नशा उपभोग से आपराधिक कृत्यों को बढ़ावा मिलता है।अवैध नशा करोबार पर नियंत्रण के लिए सामाजिक संगठनो को बढ़ चढ़ कर नशाउन्मुलंन अभियान मे सहभाग करना चाहिए ताकि अवैध नशा करोबार पर नियंत्रण पाया जा सके।

विशिष्ट अतिथि महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की अवैध नशा उत्पाद व विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है तथा प्रभावित गाँव मे बहूउद्देशीय चिकित्सा शिविर का जन सहयोग से आयोजन कर नशा प्रभावित लोगो के उपचार की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रधान संगठन के संरक्षक संजीव श्रीवास्तव ने बताया की पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह जगह पंचवटी प्रजाति के वृक्षो के रोपण व उनके संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है। समाज सेवी आर के सिंह ने कहा की रुपैडीहा परिक्षेत्र मे सामाजिक कुरीतियो को दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रभावी कार्य योजना बनाई जा रही है ताकि यहा के नागरिको का चौमुखी विकास संभव हो सके। कर्यक्रम का संचालन समाजसेवी प्राचार्य शिव पूजन सिंह ने किया l कार्यक्रम की आध्यक्षता करते हुए संत बाबा राम दास महाराज ने क्षेत्र वासियो के सुख समृद्धि की कामना की और नशा उन्मुलन महा अभियान मे जन सहयोग के लिए आश्वस्त किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधान संगठन ब्लॉक संयोजक चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया। कर्यक्रम का आयोजन समाज सेवी मा राजेश्वरी देवी चरिटेबल ट्रस्‍ट्‌ संस्थापक राज त्रिपाठी ,मेला कमेटी सदस्य विजय त्रिपाठी ,समाज सेवी अरून पाठक ,मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र ,शिव राज सिंह, प्राचार्य अनुज सिंह समाज सेवी राजा बाबू गोस्वामी, समाजसेवी पत्रकार धीरेंद्र शर्मा आदि लोगो ने सामूहिक रूप से राम विवाह मेले का फीता काट कर उद्घाटन किया और सीमावर्ती इलाको मे नशा उन्मुलन का सामूहिक संकल्प लिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

गगहा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर–वाराणसी हाईवे पर करवल मझगांवा स्थित करवल माता मंदिर के पास…

34 minutes ago

देश के सपूत सूबेदार हरी बहादुर सिंह जम्मू-कश्मीर में हुए शहीद

गोरखपुर एयरपोर्ट पर 3:15 बजे पहुंचेगा पार्थिव शरीर गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देश की रक्षा…

39 minutes ago

“नए चेहरे, नई जिम्मेदारियाँ: देवरिया पुलिस में तबादलों से बदलेंगे सुरक्षा समीकरण”

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुलिस विभाग में फेरबदल का दौर जारी है। जिले के…

59 minutes ago

सिकंदरपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गैस सिलिंडर चोरी का आरोपी समीम कुरैशी गोली लगने से घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए…

1 hour ago

“धन, धर्म और प्रेम का संगम: दीपावली महापर्व की आध्यात्मिक महिमा”

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर अगर हम गहराई से देखें तो भारत में करीब करीब हर…

1 hour ago

जातिवादी राजनीति अभिशाप — बिहार के विकास की सबसे बड़ी बाधा

बिहार, जो कभी ज्ञान और संस्कृति का केंद्र माना जाता था, आज भी जातिवादी राजनीति…

2 hours ago