बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विकासखंड मिहीपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के बिछिया बाजार में वन बैरियर से लेकर रेलवे क्रासिंग तक करीब सौ मीटर के रास्ते पर सड़क पर झाड़ियां बढ़ी हुई थी।
कंटीले बेंत की झाड़ियां से घिरी सड़क हादसे को दावत दे रही थी, जिसको लेकर राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी हुई थी। लोगों की समस्या को देखते हुए बिछिया बाजार निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग सामजसेवी शीबू सलमानी ने कुछ ग्रामीणों संग श्रमदान करते हुए सड़क पर फैली झाड़ियों की सफाई कर डाली।
आसपास क्षेत्र में लोग दिव्यांग युवक के हौसले और जज़्बे की सराहना कर रहे हैं। लोगों ने युवक व साथ शामिल रहे लोगों को धन्यवाद दिया है। श्रमदान में अफसर असांरी, बबलू बारी, सगीर अंसारी, गयाप्रसाद, अनिल, दिलीप, सुनील आदि मौजूद रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…