भगवानपुर कस्बे की मुख्य सड़क पर भरा बरसात का गंदा पानी

सीमावर्ती कस्बा की मुख्य सड़क जगह-जगह टूट कर गड्डे में हुई तब्दील

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां- ठूठीबारी मुख्य मार्ग से भगवानपुर बार्डर को जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे बरसात का पानी निकलने की समुचित व्यवस्था न होने से भगवानपुर पुलिस चौकी से करीब दस मीटर उत्तर से लेकर नोमैंसलैंड तक कस्बे की प्रमुख सड़क कीचड़ से सनी हुई है। बताया जाता है कि सड़क के किनारे बसे हुए लोग अपने-अपने घर के सामने मिट्टी गिरवाकर अपनी सहन ऊंची कर लिए हैं जिससे बारिश का पानी सड़क के बीचों-बीच जमा होने से कीचड़ हो जाता है। नेपाल से सटे होने के नाते इसी सड़क से सैकड़ों की संख्या में नेपाली नागरिकों का प्रतिदिन रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी हेतु आना-जाना लगा रहता है।पीडब्ल्यूडी की उदासीनता के कारण बारिश के मौसम में नेपाली नागरिकों समेत पुलिस, एसएसबी व स्थानीय लोगों को कीचड़ युक्त सड़क पर दुश्वारी भरा सफर करना पड़ता है। लोग संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली को कोसते हुए आवागमन करने को मजबूर हैं। भगवानपुर निवासी राजेश गुप्ता,आजाद खान,सुरज गोंड, मनोज जायसवाल, गुंजन विश्वकर्मा, अजय कुमार मोदनवाल, राजन वर्मा, रमजान अंसारी, एजाजुद्दीन सहित तमाम लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे नाली न होने से प्रति वर्ष बरसात में सड़क पर कीचड़ हो जाता है। दुश्वारियों को झेलते हुए इसी रास्ते लोगों को कीचड़ से होकर आना-जाना पड़ता हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुबह की व्यस्त घड़ी में एयरपोर्ट चेक-इन सिस्टम फेल, उड़ानों पर सीमित असर

एयरपोर्ट चेक-इन सिस्टम ठप: 40 मिनट की सॉफ्टवेयर खराबी से दिल्ली-मुंबई सहित कई एयरपोर्ट प्रभावित…

14 minutes ago

खसरा–रूबेला टीकाकरण अभियान सफल, बच्चों को लगा एमआर टीका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित खसरा–रूबेला…

15 minutes ago

बजट 2026-27 आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति

लेखक - राजेंद्र शर्मा अब जबकि पूंजीवाद का सर्वोच्च दूत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तक भारत…

16 minutes ago

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

1 hour ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

1 hour ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

1 hour ago