दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का जन शैलाब

हर हर महादेव ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंज

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों का जन शैलाब शिवालयों में उमड़ पड़ा जिले के प्राचीन शिव मंदिरों में से एक दीर्घेश्वर नाथ मंदिर है ।इस मंदिर का इतिहास अति प्राचीन बताया जाता है ।मान्यता है कि यह शिव मंदिर महाभारत कालीन है और यहां आज भी दर्शन पूजन के लिए अश्वत्थामा आते हैं। इस मंदिर का जीर्णोद्धार मझौली राज परिवार ने कराया था । दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पहले मझौली राज का हिस्सा हुआ करता था। तब की महारानी श्याम सुंदरी कुंवरी ने इसका जीर्णोद्धार कराया था। कालांतर में बांसुरी बाबा नगीना दास जी, टेंगरी दास जी, टांगुन दास जी और बंगाली बाबा ने समय समय पर मंदिर के विकास के लिए प्रयास किए।वर्तमान में इस मंदिर के महंत जगन्नाथ दास महाराज है ।इनके द्वारा भी मंदिर के विकाश के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है । महा शिवरात्रि के अवसर पर दूर दराज से हजारों की संख्या में भक्तों ने ब्रह्ममुहुर्त से ही जला अभिषेक करना शुरू कर दिया । देर शाम तक भक्तों की लाइन मंदिर परिसर में लगी रही इस दौरान उतर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के आदेश के क्रम में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही पूरी व्यवस्था की निगरानी क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला करते रहे । सलेमपुर कोतवाली प्रभारी तेज जगन्नाथ सिंह भी मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

2 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

2 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

5 hours ago

IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, CSK vs RCB में रिकॉर्ड्स की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को…

5 hours ago