डिजिटल इण्डिया के सपनों को साकार करने वाले संचालक सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा चलाये जा रहे डिजिटल इण्डिया के सपनों को साकार करने तथा देश के कोने-कोने तक आम जनमानस के मध्य पहुँचाने के उद्देश्य से, स्थापित किया गया है। इन केन्द्रों के द्वारा देश के आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी डिजिटल सेवा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।उक्त के अगले चरण में अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा डिजिटल इंडिया कॉमन सर्विस सेंटर परियोजना को पाईलेट स्तर पर देश के चयनित 10 जनपदों में लागू किया जा रहा है, जिसमे उत्तर प्रदेश से गोरखपुर तथा पीलीभीत को शामिल किया गया है। सरकार की यह एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर डिजिटल सेवाएं प्रदान करके ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल विभाजन को पाटना है। योजना के तहत गोरखपुर जनपद में इन केन्द्रों के माध्यम से सेवा के क्षेत्र में विकास किया जा रहा है वित्तीय समावेशन, कैरियर परामर्श, टेली-लॉ, टेली-मेडिसिन, टेली-शिक्षा, टेली-कृषि,बैंकिंग और बी2सी सेवाएँ: खाता खोलना, ई-केवाईसी, नकद निकासी, जमा, ऋण, ईएमआई संग्रह, बिल भुगतान, पैन, पासपोर्ट, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार प्रमाणीकरण, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्सः ग्रामीण ई-स्टोर व्यवसायों और कूरियर सेवाओं का विकास के लिए गोरखपुर के चयनित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के तहत, एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि नेहा जैन (आईएएस) विशेष सचिव आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, उप जिला अधिकारी आरती साहू ने होटल विवेक बैंक रोड के सभागार में चयनित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को सम्मानित किया। ई-डिस्टिक मैनेजर नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

25 minutes ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

25 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

25 minutes ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

26 minutes ago

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

1 hour ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago