रतसर से गोरखपुर तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद के रतसरकला एवं आसपास के क्षेत्रों की जनता की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। शनिवार से रतसर से गोरखपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। अब तक इस रूट पर कोई सीधा सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं था, जिसके चलते यात्रियों को बार-बार साधन बदलने पड़ते थे और समय व धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होती थी। नई बस सेवा के शुरू होने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।
यह बस सेवा भाजपा नेत्री एवं पूर्व ग्राम प्रधान रतसरकला स्मृति सिंह के प्रयासों से संभव हो सकी। उनके अनुरोध पर परिवहन विभाग ने रतसर से पूर, एकइल और सिकंदरपुर होते हुए गोरखपुर तक बस संचालन की स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
बस सेवा का औपचारिक शुभारंभ नगर पंचायत रतसरकला स्थित गांधी आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान प्रकाश वर्मा, सीनियर फोरमैन नवीन चंद्र वर्मा, बेल्थरारोड डिपो इंचार्ज सुभाष चंद्र श्रीवास्तव एवं समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।परिवहन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह बस प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे गांधी आश्रम, रतसर से प्रस्थान करेगी और लगभग 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर से यह बस 11:30 बजे चलकर अपराह्न 3:00 बजे रतसर वापस पहुंचेगी। तय समय-सारिणी के अनुसार बस के संचालन से यात्रियों को एक सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान दीप्ति सिंह, लोकेश पांडेय, दानिश, साबिर, धर्मेंद्र, धर्मेंद्र सिंह, टिंकू सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने बस सेवा के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि गोरखपुर जैसे बड़े शैक्षिक, चिकित्सीय और व्यापारिक केंद्र से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से रतसरकला और आसपास के गांवों की सुविधाएं बढ़ेंगी। लोगों ने परिवहन विभाग और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में अन्य रूटों पर भी ऐसी ही सुविधाएं शुरू करने की उम्मीद जताई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

2 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

2 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

3 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

3 hours ago

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…

10 hours ago

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

12 hours ago