दीपू चौधरी हत्याकांड: सिधारी में चक्काजाम व बुलडोजर की मांग

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चौबाना बस्ती में शनिवार को दीपू चौधरी नामक युवक की हत्या के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग की।
आपको बताते चले कि विवादित भूमि की सफाई कर रहे दीपू चौधरी (32) की कैंची से गोदकर शनिवार को हत्या कर दी गई थी। हमले में दीपू की बहन समेत परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए थे। दीपू को गंभीर स्थिति में मड़या स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मांग किया कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए और उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो। जाम की सूचना पर सीओ सिटी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया।
वही प्रदर्शन कर रही मृतक की बहन कहा कि चार आरोपियों को पुलिस में हिरासत में दिया है लेकिन मुख्य दो आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही मुआवजे की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

1 minute ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

8 minutes ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

52 minutes ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

1 hour ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

1 hour ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

2 hours ago