लुंबिनी/नेपाल (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के प्रसिद्ध कवि व लेखक दिलीप कुमार अग्रवाल नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों के मध्य आयोजित एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के दौरान सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर फाउन्डेशन द्वारा बहुमुखी प्रतिभा के धनी साहित्यकार दिलीप कुमार अग्रवाल को हिंदी काव्य रत्न की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल झारखंड के पलामू जिला, मनातू थाना, चक पंचायत के मूल निवासी हैं तथा वर्तमान में पटना में रहते हैं। श्री अग्रवाल बिहार प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत होकर अब साहित्य साधना मे रत हैं। अब तक इनकी दर्जन भर से अधिक पुस्तकें तथा 64 से अधिक आलेख, कवितायें प्रकाशित हैं। इनकी लेखनी समाज सुधार, प्रशासनिक सुधार, सांप्रदायिक सौहार्द्र तथा वैयक्तिक नैतिकता के उच्च आदर्शों पर समर्पित रही है।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…