हाथ में मोबाइल फ़ोन और हम सब
के जीवन एक जैसे ही तो होते हैं,
मोबाइल में जैसे सिम और हमारी
मुस्कुराहट भी एक जैसे ही होते हैं।
जैसे ही मोबाइल में सिम डाला जाता
है स्क्रीन पर शीघ्र चमक आ जाती है
वैसे ही जीवन में आयीं ख़ुशियाँ
हमारे चेहरे पर मुस्कुराहट लाती हैं।
स्क्रीन की चमक और चेहरे की हँसी
क़र्मशीलता और सच्चाई से आती है,
मोबाइल की सक्रियता व डाटा या
वाई-फ़ाइ होने से ही मिल पाती है।
कर्तव्य परायणता से कभी किसी के
समक्ष नतमस्तक नहीं होना पड़ता है,
कर्तव्यच्युत रहने से हर क्षण, हर पल
शीश झुका कर ही रहना पड़ता है।
बीती बातों की सोच और भविष्य की
चिंता दृढ़निश्चयता को डिगा देती है,
वर्तमान की क़र्मशीलता पथ कंटक
को जीवन सहज सुगम्य बना देती है।
जीवन में कुछ कर पाना है तो कृत
संकल्प बने रहना और इरादा दृढ़ हो
आदित्य साहस की प्रचुर भावना हो
तभी देखे हुये सभी सपने भी पूरे हों।
कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय बलिया जनपद के समाजसेवी सत्येन्द्र…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध…
सोनौली क्षेत्र में सीमा पर सघन चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता, आबकारी अधिनियम के…