दीक्षोत्सव 2025 का शुभारंभ, सांस्कृतिक रंगों से सजा डीडीयू परिसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह की श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को “दीक्षोत्सव 2025” कार्यक्रम का आगाज हुआ। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तरंग की ओर से आयोजित इस प्रथम सांस्कृतिक आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत तरंग की निदेशिका प्रो. उषा सिंह ने अतिथियों और निर्णायक मंडल का स्वागत करते हुए की। इसके बाद कविता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई, जिसका विषय था। “पर्यावरण चेतना : उपाय एवं चुनौतियाँ”। संयोजक डॉ. आमोद राय एवं डॉ. कुलदीपक शुक्ला के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 96 प्रतिभागियों ने अपने विचारों को लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
इसके पश्चात देशभक्ति एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. अनुपमा कौशिक एवं डॉ. तूलिका मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में 36 प्रतिभागियों ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर देशभक्ति और लोकसंस्कृति की झलक दिखाई।
लोकनृत्य प्रतियोगिता भी कार्यक्रम का आकर्षण बनी। इसमें 12 प्रतिभागियों ने पूर्वांचल की सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. प्रदीप राजौरिया, डॉ. प्रदीप साहनी एवं डॉ. प्रियंका गौतम ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिमा जायसवाल, डॉ. कुसुम रावत सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
प्रो. उषा सिंह ने बताया कि शेष प्रतियोगिताएँ 19 अगस्त को होंगी। इनमें भाषण प्रतियोगिता (विषय : स्वतंत्रता आंदोलन में साहित्य की भूमिका, समय : दोपहर 12 बजे) और चित्रकला प्रतियोगिता (समय : दोपहर 1 बजे, संयोजक : डॉ. प्रदीप राजौरिया एवं डॉ. प्रियंका गौतम) सम्मिलित हैं।
विजयी प्रतिभागियों को 44वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

2 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

2 hours ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

2 hours ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

2 hours ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

3 hours ago