शिक्षकों की निष्ठा से ही हो सकता है डिजिटल लिटरेसी का विस्तार, बलिया में 18 अध्यापकों को मिला उत्कृष्टता का सम्मान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया, जिसका सजीव प्रसारण एवं सम्मान समारोह विकास भवन बलिया में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष मिठाई लाल गुप्ता व प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के 18 शिक्षा क्षेत्र से एक-एक सुयोग्य अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित तथा राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत चयनित पांच बच्चों को टैबलेट देकर के प्रोत्साहित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि बेसिक शिक्षा निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अपेक्षा अनुरूप कार्य हो रहा है। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इन शिक्षकों को मिला सम्मान
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बेहतर शिक्षा-उन्नत भविष्य कार्यक्रम में निपुण भारत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में कंपोजिट विद्यालय टोला काशी राय (मुरली छपरा) के प्रदीप कुमार सिंह, कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर (हनुमानगंज) के कृष्णकांत यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसडीह के एहसानूल हक, कंपोजिट विद्यालय तालिबपुर (बैरिया) के धर्मनाथ जी मौर्य, कंपोजिट विद्यालय औदी (चिलकहर) के विनोद कुमार राम, कंपोजिट विद्यालय चितबड़ागांव (सोहांव) के सुमंत प्रसाद गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय सरया (दुबहर) की कंचन पांडे, कंपोजिट विद्यालय आसचौरा (बेरूआरबारी) के जय सिंह, कंपोजिट विद्यालय इनदासों नोनिया पूरा (नगरा) के पंकज, कंपोजिट विद्यालय रसड़ा (रसड़ा) की श्वेता गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय समसुद्दीनपुर (सीयर) के अमित कुमार, प्राथमिक विद्यालय वजीरापुर (नगर क्षेत्र) के डॉक्टर सुनील गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय कछुअरा मठिया (नवानगर) के विश्वजीत कुमार चौरसिया, प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर (बेलहरी) के सुनील यादव, कंपोजिट विद्यालय रेवती (रेवती) के विक्रम कुमार वर्मा, कंपोजिट विद्यालय इकाईल (पंदह) के अरुण कुमार सिंह, कंपोजिट विद्यालय मनियर (मनियर) के राहुल कुमार तथा कंपोजिट विद्यालय सिंहाचर (गड़वार) के कन्हैया राम शामिल रहे। सम्मान पाकर अगराया बचपन
वहीं, बच्चों में सम्मानित होने वालों में कंपोजिट विद्यालय भीख छपरा (बैरिया) के आयुष सिंह, कंपोजिट विद्यालय दादर (पंदह) के पीयूष कुमार वर्मा, कंपोजिट विद्यालय पकवाईनार (रसड़ा) की नेहा, कंपोजिट विद्यालय सोनाडीह (सीयर) के प्रयागराज तथा कंपोजिट विद्यालय माफी दुबहर के विवेक कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम में जिला समन्वयक शिव सौरभ गुप्ता जिला समन्वयक (एमडीएम) अजीत पाठक, जिला समन्वयक (निर्माण) सत्येंद्र कुमार राय व जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) ओम प्रकाश सिंह ने सहयोग प्रदान किया। पूर्व एकेडमिक पर्सन डॉक्टर भवतोष कुमार पांडे, विजय कुमार, अम्बरीश तिवारी, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन लालजी यादव, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रमोद चंद तिवारी आदि ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यालय के सहयोगी सौरभ तथा प्रभाकर राय ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। संचालन नगर शिक्षा क्षेत्र बलिया के पूर्व एकेडमिक पर्सन डॉक्टर शशि भूषण मिश्र ने किया प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लोक भवन,लखनऊ से प्रदेश में 39 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों/अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण तथा 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों एवं 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मा. मुख्यमंत्री जी ने ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय के लिए प्रति छात्र-छात्रा ₹1,200 की धनराशि,उनके माता/पिता/अभिभावक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया। इसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने सजीव प्रसारण को देखा एवं मा. मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया श्री संत कुमार उर्फ मिठाई लाल तथा सतेंद्र राय, ओपी सिंह व अजीत पाठक एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चें व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

6 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

16 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

18 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

18 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

18 hours ago