Categories: Uncategorized

डायट के प्रवक्ताओं ने जाना चार दिवसीय प्रशिक्षण का हाल

शिक्षकों से संवाद स्थापित कर नई शिक्षा नीति के तहत निपुण लक्ष्य पर की चर्चा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) बीआरसी दुदही के प्रशिक्षण सभागार में शिक्षकों का चार दिवसीय निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण चल रहा है। 50 50 के बैच में शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्तागणों की चार सदस्यीय टीम ने अनुश्रवण किया। प्रवक्तागण डा. कमलेश कुमार, डा. एखलाख अहमद, शिवनाथ चक्रवर्ती व डा. चंद्रशेखर की टीम ने उपस्थित शिक्षकों से संवाद स्थापित करते हुए नई शिक्षा नीति 2020, आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान की अवधारणा, निपुण लक्ष्य, संतुलित भाषा शिक्षण की पद्धति, साप्ताहिक योजना, वार्षिक योजना, साप्ताहिक ट्रैकर, सावधिक ट्रैकर, वार्षिक ट्रैकर पर चर्चा की। भाषा और गणित के लिए कालांश इत्यादि बिंदुओं पर प्रशिक्षुओं के ज्ञान को परखा व साथ ही साथ ट्रेनिंग की गुणवत्ता को भी जाना। डा. कमलेश कुमार ने आरे बादल कारे बादल आओ जरा झूम के चेतना गीत के द्वारा प्रशिक्षुओं में नई ऊर्जा का संचार किया। टीम ने प्रोजेक्टर, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पीपीटी स्लाइड का चलना, भोजन व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान बीईओ अजय कुमार तिवारी, प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद यादव, मनोज श्रीवास्तव, विनोद प्रसाद, सतीश कुमार राय, मनोज कुमार राय, आशमनोज कुमार शुक्ल आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

15 minutes ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

15 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

15 minutes ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

16 minutes ago

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

1 hour ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago