युवती की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, 20 अप्रैल को होनी थी शादी

मोतीराम अड्डा रेलवे पुल के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र में शनिवार को एक युवती की ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी आगामी 20 अप्रैल को तय थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे मोतीराम अड्डा रेलवे लाइन पर धोबीघाट के सामने स्थित रेलवे पुल के पास एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस, झंगहा थाना अध्यक्ष अनूप सिंह, मोतीराम अड्डा चौकी प्रभारी गोपी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की।

मृतका की हुई पहचान

पुलिस द्वारा की गई पहचान में मृतका का नाम अंकिता चौधरी (24) पुत्री राजेश चौधरी बताया गया है। वह झंगहा थाना क्षेत्र के शिवपुर कुर्मियान टोला की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार अंकिता छह बहनों में सबसे बड़ी थी और उसकी शादी 20 अप्रैल को तय थी। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

संदिग्ध हालात में मिली लाश

युवती का शव रेलवे पुल के पास ट्रैक के किनारे मिला, जिससे प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, युवती की मौत आत्महत्या है, दुर्घटना है या किसी अन्य कारण से हुई है, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- कश्मीर में 4.6 तीव्रता का भूकंप, कई जिलों में झटके

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मोतीराम अड्डा चौकी प्रभारी गोपी कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

परिवार में मातम

घटना के बाद से मृतका के घर में मातम पसरा हुआ है। शादी की खुशियों के बीच अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/compass-survey-200-jeae-200-je-ae.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…

3 minutes ago

सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…

58 minutes ago

भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुई सरयू की धरा

इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…

3 hours ago

गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी बंटी राजभर गिरफ्तार, बरहज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

3 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ द्वारा…

3 hours ago

ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा: 24 घंटे में 14 वाहन सीज, अभियान से मचा हड़कंप

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago