धर्म उसे रक्षित करता हैं जो धर्म का पालन करता हैं -आचार्य मनमोहन

मझवलिया गांव मे चल रहा श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन

भटनी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीव भव रूपी अटवीं अर्थात जंगल में मच्छर की भांति फंसा हुआ है इससे बाहर निकालने के लिए भगवान का आश्रय ग्रहण करना ही पड़ता है। उक्त बातें क्षेत्र के मझवलिया ग्राम में चल रहें श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में सोमवार को आचार्य मनमोहन मिश्र ने कही। उन्होंने कहा अजामिल ने अपने बेटे का नाम ऋषियों के कहने पर नारायण रख दिया, केवल पुत्र का नाम नारायण रखने से पुत्र के ही बहाने नित्य नारायण का नाम उच्चारण करता रहता था जिससे उसकी मुक्ति हो गई। भक्त राज प्रह्लाद ने भगवान का ही आश्रय ग्रहण किया जिसके फलस्वरूप उसका पिता बार-बार अपने पुत्र को मारने का प्रयास करता रहता था परंतु भगवान का आश्रय ग्रहण करने से अंत में खंभे को फाड़कर के नर और सिंह के रूप में स्वयं भगवान प्रकट होकर हिरण्यकशिपु का संहार किया तथा अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा किया। भक्त राज प्रहलाद के पौत्र राजा बलि ने जब देवराज इंद्र से उनका स्वर्ग छीन लिया तब भगवान श्री हरि के कहने पर देवराज इंद्र ने दैत्यों और देवताओं की सहायता से समुद्र मंथन किया उस समुद्र से चौदह रत्न निकले।रामावतार की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि “रामों विग्रहवान् धर्म”भगवान राम ही साक्षात धर्म है। अतः धर्म की स्थापना के लिए साधु पुरुषों की रक्षा के लिए और दुष्टों के संहार करने के लिए भगवान का अवतार होता है। इस दौरान डां सर्वानन्द तिवारी चंद्रमणि तिवारी, वासुदेव तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, सूरज पांडेय , अर्जुन मिश्र ,अरूण मिश्र ,उमाशंकर मिश्र अशोक मिश्र , आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

2 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

2 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

2 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

5 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

5 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

5 hours ago