धारावी बचाव आंदोलन की ओर से तीव्र आंदोलन की चेतावनी

के बाद डीआरपीपीएल का भूमि पूजन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया!

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार की सुबह 10.30 बजे डीआरपीपीएल ने आरपीएफ ग्राउंड, रेलवे कॉलोनी, माटुंगा, में भूमिपूजन कार्यक्रम किए जाने की तैयारी की थी । किंतु धारावी बचाव आंदोलन द्वारा तीव्र आंदोलन की चेतावनी के बाद डीआरपीपीएल ने भूमि पूजन कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
बता दें कि धारावी बचाव आंदोलन ने समय-समय पर विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से धारावी पुनर्विकास परियोजना के प्रति कई उचित मांगें की हैं। इन मांगों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर इस फर्जी योजना की आधारशिला रखी जा रही है.
इस परियोजना के मास्टर प्लान की घोषणा नहीं की गई है। धारावी में पात्रता की शर्त को रद्द करने और मकान के बदले मकान और दुकान के बदले दुकान की धारावी में ही मिले इसका सरकारी आदेश तक नहीं आया है । इसके अलावा धारावी के अधिकांश लोगों को अयोग्य घोषित करने और उन्हें धारावी से बाहर निकालने और धारावी के स्थान पर एक और बीकेसी स्थापित करने की एक चाल है।
इस योजना का भूमि पूजन कार्यक्रम जिसे अडानी सरकार की मदद से सफल होने का सपना देख रहा है उसे रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को लेबर रेस्टोरेंट के सामने, माटुंगा लेबर कैंप, मुंबई – 19 यहां सांकेतिक उपवास रखा गया, हालांकि इस भूख हड़ताल को देखते हुए डीआरपीपीएल ने भूमि पूजन कार्यक्रम रद्द कर दिया है, भविष्य में जब भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तो पूरी ताकत से इसमें बाधा डाली जाएगी ऐसी चेतावनी सांसद अनिल देसाई ने बोलते हुए डीआर पीपीएल प्रशासन को दी है।
बुधवार के सांकेतिक भूख हड़ताल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बाबूराव माने. कामगार पार्टी के राजेंद्र कोर्डे, साम्या कोर्डे, आम आदमी पार्टी के वकील संदीप कटके, पॉल राफेल एनसीपी-एसपी के उल्लेश गजकोश, हलीमा अंसारी सीपीआई के कॉमरेड। नसीरुल हक, सीपीएम के वसंत खंडारे, शैलेन्द्र कांबले कांग्रेस के अब्बास हुसैन, दीपक खंडारे के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा साल्वी सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज: सामाजिक समरसता क्यों हो रही कमजोर? बदलते परिवेश में समाज के सामने बड़ी चुनौती

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। भारत की पहचान सदियों से विविधता में एकता और सामाजिक समरसता…

27 minutes ago

महराजगंज: बरवां खुर्द के सीवान में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द गांव में बुधवार…

58 minutes ago

अमेरिका ने ‘डूम्सडे’ मिनटमैन-III मिसाइल का किया परीक्षण

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका ने अपनी अत्याधुनिक…

1 hour ago

05 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

05 मार्च 2026 का राशिफल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आधारित…

3 hours ago

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

6 hours ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

6 hours ago