Oplus_16908288
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के सलेमपुर तहसील क्षेत्र के भागलपुर ब्लॉक अंतर्गत धरमेर गांव में एक युवक ने ईमानदारी और सच्चाई की अद्भुत मिसाल पेश की है। धरमेर निवासी संगम चौरसिया अपनी मां के साथ लक्ष्मण चौराहे के रास्ते सलेमपुर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मां को रास्ते पर सोने के तीन लॉकेट और जियुतिया मिले, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
मालिक का इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं आया, तो संगम ने मानवता का परिचय देते हुए अपने गांव के व्हाट्सएप ग्रुप ‘आदर्श ग्राम धरमेर’ में आभूषण मिलने की जानकारी साझा की। कुछ देर बाद गांव के नाटा प्रसाद की पत्नी ने संपर्क किया और प्रमाण के रूप में बचे हुए मोतियों को दिखाकर अपने गुम हुए आभूषणों की पहचान की। सत्यापन के बाद संगम ने ईमानदारी से सभी आभूषण वापस कर दिए, जिससे परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
संगम चौरसिया और उनकी मां की ईमानदारी की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है। ग्राम प्रधान रामचंद्र गुप्ता, बलवंत मल्ल, फागु यादव, रूपेश मिश्र, मनोज चौरसिया, देवेश मिश्र, विनय मिश्र, आदित्य यादव, सत्येंद्र मिश्र, गोलू गुप्ता सहित कई ग्रामीणों ने इस नेक कार्य की जमकर सराहना की।
यह घटना न सिर्फ धरमेर गांव बल्कि पूरे देवरिया जिले के लिए प्रेरणादायक बन गई है, जो यह संदेश देती है कि आज भी समाज में ईमानदारी जिंदा है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…