नंदागाव में हो रहे धनुष यज्ञ मेले का हुआ समापन

राम लीला मंचन में कलाकारों की प्रस्तुति देखकर झूम उठे दर्शक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम सभा उमरिया नंदागाव में बड़े ही धूमधाम से हो रहे धनुष यज्ञ मेले का हुआ समापन, जहां धनुष यज्ञ में अयोध्या से आयें कलाकारों ने रामलीला मंचन में श्री राम मां सीता और लक्ष्मण का प्रस्तुतियां करने वाले कलाकारों ने दर्शकों के मनमोहक राम लीला का मंचन किया।
चल रहे धनुष यज्ञ मेलें के समापन अवसर पर सबसे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम दरबार की आरती उतारी गई और मंचन में कलाकारों न भगवान श्री राम की लीला का मंचन किया, जनक दरबार में बड़े ही धूम-धाम से धनुष यज्ञ का मनमोहक मंचन किया गया जब की मौसम के अनुसार रात में ठंडक होने के बावजूद भी क्षेत्र के दर्शक रामलीला देखने के लिए भारी भीड़-भाड़ के साथ जुटे रहे।
जहां राम लीला के कलाकारों ने फुलवारी लीला का मंचन दिखाया गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से राम छोटे भाई लक्ष्मण के साथ फुलवारी में पूजा के लिए फूल लेने जाना , खर दूषण वध , माता अहिल्या उद्धार ,श्री राम विवाह , लक्ष्मण परशुराम संवाद सहित बड़ी ही मनमोहक प्रस्तुति में माली व मर्यादा पुरुषोत्तम राम व लक्ष्मण को फूल तोड़ने से रोकते हुए कहता है कि वह स्वयं फूलों को चुन कर दे रहा है, माली फूलों को तोड़ने के साथ राम व लक्ष्मण को उसकी खूबियों के बारे में भी बतलाता है इसी बीच जनक नंदनी सीता अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन के लिए फुलवारी में पहुंचते हैं।
श्याम व गौर वर्ण शरीर वाले श्री राम व लक्ष्मण की सुन्दरता को देखकर जनकनंदिनी सीता की सहेलियां अपना सुध बुध खो बैठती हैं सहेलियों की यह दशा देखकर सीता अचंभित हो जाती हैं और पूछती हैं कि तुम लोगों ने ऐसा क्या देख लिया और जनक नंदिनी सीता की नजर श्रीराम पर पड़ती है, तो वह भी खुश हो जाती हैं और मन ही मन राम को अपने वर के रूप में श्री राम जी को चुनने का प्रण कर लेती हैं।अगले दृश्य में सीता माता गौरी की अराधना करती हैं, और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करती हैं तथा सीता स्वयंवर के आयोजन को लेकर राजा जनक के संदेश पर जनक दरबार में दूरदराज के राजा व राजकुमार पहुंचते हैं गुरु विश्वामित्र के साथ राम व लक्ष्मण भी पहुंचते हैं जहां स्वयंवर सभा में भगवान राम के शिव धनुष तोड़ते ही समूचा माहौल श्री राम के जयकारों से गूंजने लगा जहां कार्यक्रम में धनुष यज्ञ कमेटी अध्यक्ष ,दाता राम वर्मा,नन्द किशोर वर्मा,पंकज वर्मा , प्रधान प्रतिनिधि रफीक अहमद मालती प्रसाद, पप्पू वर्मा, संजय कुमार, रामनिवास,के साथ भारी संख्या में श्रदालु उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

6 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

7 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

7 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

7 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

7 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

7 hours ago